Monday , 9 November 2026
Home टॉप न्यूज़ UP Sarafa association oppose Import duty hike in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

UP Sarafa association oppose Import duty hike in Agra

151

आगरालीक्स ..आगरा में सोने चांदी के रेट में आग लग गई है, सोना लगातार बढ रहा है, यह सब आयात शुल्क बढने से हुआ है।
सोने-चांदी पर आयात शुल्क बढ़ने से राजस्व नहीं बल्कि तस्करी बढ़ेगी। इसका उदाहरण है 6 प्रतिशत आयात शुल्क से समय सोने की खपत 800 किलो से आज 50 किलो का होना। आखिर यह 750 किलो का अंतर कहां खप रहा है। यह बात उप्र सर्राफा एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा सोने व चांदी पर आयात शुल्क 10 से 12.5 प्रतिशत बढ़ाने के विरोध में मंगलवार को आयोजित बैठक में की गई। कहा कि सरकार ने मांग न मांगी तो आंदोलन किया जाएगा।
वॉटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में आयोजित बैठक में उप्र सर्रापा एसोसिएशन के मंडल संयोजक नितेश अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के सभी शहरों में प्रेस वार्ता कर आज सरकार से आयात शुल्क ढाई प्रतिशत बढ़ाने के बजाय 7-8 प्रतिशत लाने की मांग की गई है। विभिन्न संस्थाओं व एसोसिएशन द्वारा सरकार तक हम अपनी मांग पहुंचा रहे है। आयात शुल्क बढ़ने से राजस्व नहीं बल्कि तस्करी बढ़ेगी। चोरी से देश में पहुंचे सोने पर न तो सरकार को आयात शुल्क मिलता है और न ही जीएसटी। देश में प्रतिवर्ष लगभग 250 टन (80,000 करोड़) का सोना तस्करी से आता है। जिससे राजस्व का 15.5 फीसदी की दर से लगभग 12,400 करोड़ का नुकसान होगा। साथ ही ब्लैक मनी, आतंकवाद को भी बढ़ावा मिलेगा। संयुक्त महामंत्री अजय अवागढ़ ने बताया कि जब सोने पर आयात शुल्क 6 प्रतिशत था तब शहर में लगभग 800 किलो सोने की खपत थी। आयात शुल्क 10 प्रतिशत होने से यह खपत मात्र 50 किलो में सिमट गई। आखिर यह 750 किलो के अन्तर की पूर्ति कहां से हो रही है। या फिर लोगों ने सोना खरीदना बंद कर दिया। यदि अब आयात शुल्क बढ़ा तो यह खपत और भी कम हो जाएगी। जिसका असर ईमानदारी से काम कर रहे स्वर्णकारों पर पड़ेगा। कहा कि हम सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। बात नहीं मानी गई को स्वर्कार सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पीएन अग्रवाल, आगरा महानगर संयोजक राजू मेहरा, महानगर सहसंयोजक अशोक कुमार अग्रवाल, कुलभूषण गुप्ता (राम भाई), धीरज वर्मा, सुनील वर्मा, स्वदेश वर्मा, प्रशान्त अग्रवाल, अनुराग गर्ग, उमेश वर्मा आदि मौजूद थे।

आयात शुल्क बढ़ने के नुकसान

-चोरी के सोने की कीमत कम होने से ईमानदारी से काम कर रहे लोगों पर टैक्स के कारण कीमत अधिक होने से ग्राहकों की विश्वसनियता कम हो जाती है।

-ग्राहक कीमत अधिक होने पर खरा सोना या ठगे जाने के अंतर को समझ नहीं पाता।

-आयात शुल्क बढ़ने से तस्करी बढ़ेगी, जिससे काला धन, भ्रष्टाचार और आतंकवाद को बढ़ावा मिलेगा।

-ईमानदारी के काम कर रहे स्वर्णकारों को नुकसान होगा और चोरी से काम कर रहे लोग राजस्व को चूना लगाएंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Sanjay Place most Polluted Area of Agra on Deepawali

आगरालीक्स आगरा में छह घंटे तक लगातार चले बम पटाखे, एक्यूआई 200...

बिगलीक्स

Agra News: Weather forecast for 9th November 2026

आगरालीक्स आगरा में सुबह ठंडी हवा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।आगरा में...

बिगलीक्स

Agra News: Woman lodge FIR against Gym Trainer in Agra

आगरालीक्स आगरा में जिम ट्रेनर ने युवती को फ्लैट पर ले जाकर...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Temperature @ 16 Degree in Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह धुंध छाने लगी है, 16 डिग्री पहुंचा पारा।...

error: Content is protected !!