आगरालीक्स… आगरा में एबीवीपी के कार्यक्रम के दौरान सूर सदन में स्टेज पर टाइल टूट कर गिर गई, उस समय विधायक राम प्रताप चौहान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। टाइल स्टेज के एक कोने में गिरा, इससे किसी को चोट नहीं आई है।
मंगलवार को एबीवीपी का स्थापना दिवस कार्यक्रम सूरसदन में आयोजित किया गया। विधायक राम प्रताप सिंह चौहान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान स्टेज पर छत से टाइल टूट कर गिर गई, तेज आवाज सुनकर लोग सन्न रह गए, टाइल एक कोने में गिरी थी, इससे कोई चोटिल नहीं हुआ।
9 जुलाई 1949 मे अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् की स्थापना हुई थी।
मुख्य अतिथि अभाविप के राज्य विश्व विघालय प्रमुख हरिबोरिकरने कहा कि अभाविप लगातार 70 वर्षो से छात्रो व समाज मे राष्ट्रहित की भावना को पहुँचाने के कार्य को निरंन्तर कर रहा है और आगे भी जारी रहेगा ये कार्य करने वाला एक मात्र संगठन अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् है। आज अपने स्थापना के 70 वर्षो पर आगरा महानगर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह मे आये सभी छात्र छात्राओं ये समक्ष ने कि आवश्यकता है जब आप भविष्य मे डॉ,इंजीनियर,प्रशासनिक अघिकारी आदि जो भी बने बो अपने लिये मात्र बनकर ना रह जाये बल्कि अपने दे़श के लिये बने साथ सभी छात्र छात्राओं से भी निवेदन किया कि आपको अपने किमती समय मे से कुछ समय निकाल कर उन ग़रीब असहाय बच्चों के बीच जाकर शिक्षा देने का प्रयास करे।
विधायक रामप्रताप सिंह चौहान ने सभी छात्र छात्राओं व उनके अभिभावको को समवोदित करते हुये सभी को 70 वे राष्ट्रीय छात्र दिवस की शुभकामनायें देते हुये कहा कि अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् छात्रहित व राष्ट्रीय हित मे कार्य करने वाला एक मात्र संगठन है।
क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा ने कहा कि अभाविप प्रत्येक कालेज कैम्पस मे राष्ट्रीय हित की अबाज बुलंद करती रहीगी और टुकड़े गैंग के ख़िलाफ़ आबाज उठाती रहीगी।
केन्द्रीय हिन्दी संस्थान के निदेशक नन्द किशोर पांडेय ने कार्यक्रम के अन्त मे सभी का घन्यवाद ज्ञापित किया। आगरा जिले के टॉपार समीर के साथ 832 छात्र छात्राओं को सर्टिफ़िकेट,स्वामी विवेकानन्द का चित्र व सृम्रति चिन्ह देकर समानित किया गया
कार्यक्रम का संचालन व्योम वर्मा ने किया तथा मंच पर राज्य विश्वविघालय प्रमुख हरिबोरिकर,नन्द किशोर पांडेय,विधायक योगेन्द्र उपाध्याय,विधायक रामप्रताप सिंह चौहान,महानगर अध्यक्ष राजैश लवानिया,महानगर मंत्री ललित शर्मा,मानसी वर्मा उपस्तिथ रही।
निशान्त प्रजापति,महानगर प्रचार प्रमुख शिवम जैन,प्रवीन,पार्थ,शुभम कश्यप,अंकित तिवारी,अविनाश,हेमन्त,दीपक,देवेश,दीपक,विनायक,महानगर छात्रा प्रमुख आस्था शर्मा,काजल,श्रुति,प्रतिभा,निकेता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।