आगरालीक्स… आगरा में युवती पिस्टल के साथ फोटो लेने लगी, पिस्टल का टिगर दब गया और युवती को गोली लग गई, युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है।
आगरा के सदर क्षेत्र के महावीर नगर स्थित दुर्गा नगर कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय जाहन्वी पत्नी विश्वजीत की शादी एक साल पहले हुई है। विश्वजीत दिल्ली में नौकरी करते हैं और सेना में कार्यरत ससुर सुभाष जम्मू में तैनात हैं। घर पर जाहन्वी उनकी 12 वर्षीय ननद और सास उर्मिला थीं। जाहन्वी ससुर की लाइसेंसी पिस्टल अलमारी से निकालने के बाद अपने पास रखकर सोई थीं।
बुधवार को दस बजे पिस्टल को साफ करने के बाद वह अलमारी में रखने जा रही थी। इस बीच ननद आ गईं। जाहन्वी ने कहा कि पिस्टल के साथ एक फोटो होना चाहिए, उसने ननद के हाथ में मोबाइल देकर पिस्टल के साथ अपना फोटो खींचने की कहा। पिस्टल की नाल को सीने की तरफ कर लिया, इसी दौरान जाहन्वी की उंगली टिगर पर चली गई। इससे गोली चलने से गोली बाईं ओर सीने से पार होकर निकल गई। जाहन्वी को लहूलुहान फर्श पर पड़ा देखकर लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हालत खतरे से बाहर बताई गई है। सीओ सदर विकास जायसवाल का मीडिया से कहना है कि मोबाइल से फोटो खींचते समय गोली चल गई थी।