आगरालीक्स… आगरा के सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज ने नाले पर कब्जा कर लिया है, इसे लेकर नगर निगम ने नोटिस जारी किया है, जवाब न मिलने पर सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज प्रशासन पर आर्थिक दंड के साथ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
आगरा में सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज की फस्र्ट यूनिट बाग फरजाना में है। नगर निगम ने सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज को जारी किए नोटिस में लिखा है कि नाले पर निर्माण कर लिया गया है। नगर निगम को जानकारी दिए बिना नाले पर रैंप बनाई गई है और इसका स्कूल खुद इस्तेमाल कर रहा है। सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला का कहना है कि सात दिन में नोटिस का जवाब न देने पर अर्थदंड लगाने के साथ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।