आगरालीक्स ..आगरा में पुलिस ने छापा मारा, युवक युवतियों को आपत्तिजनक हालत में दबोच लिया, युवती को सीढी से नीचे उतारा गया। पुलिस पूछताछ कर रही है।
आगरा में शुक्रवार शाम को स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने सिकंदरा क्षेत्र की एक बिल्डिंग में छापा मारा। पुलिस ने युवक युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड लिया, पुलिस ने गेट को बंद कर दिया। इससे युवक और युवती सीढी से नीचे उतरे, उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस युवक युवतियों को पूछताछ के लिए थाने ले गई।
जुटी भीड
पुलिस की कार्रवाई के दौरान भीड लग गई, युवती के बिल्डिंग की पहली मंजिल से सीढी से नीचे उतरने का वीडियो बना लिया, युवती पुलिस वालों से कार्रवाई ना करने के लिए कहती रही, पुलिस उसे अपने साथ पकड कर ले गई, पुलिस ने दो युवकों को भी पकडा है।