आगरालीक्स.. आगरा के सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसपी सिंह नियुक्त किए गए हैं। वे सेंट जोंस कॉलेज में अंग्रेजी विभाग के डीन हैं और 1992 से सेंट जोंस कॉलेज में पढा रहे हैं। उन्हें डॉ पीई जोजफ के सेवानिव्रत्त होने के बाद प्राचार्य बनाया गया है।
20 जुलाई को जारी होगी मेरिट सूची
सेंट जोंस कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, बीए, बीएससी और बीकॉम में 180 सीटें हैं। इसके लिए एक हजार से अधिक आवेदन आए थे।
आरबीएस की मेरिट सूची जारी
आरबीएस डिग्री कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी कर दी है, बीएससी मैथ में सामान्य वर्ग की कट आफ 125 है, बीए की दूसरी मेरिट सूची जारी की जा रही है।