आगरालीक्स ..आगरा पुलिस की बडी कार्रवाई, छह घंटे तक लगातार पुलिस के छापे, 114 को अरेस्ट किया है। पुलिस की 80 टीमों ने वांछित और वारंटियों की धरपकड के लिए एक साथ अभियान चलाया।
शनिवार को एसएसपी बबलू कुमार के निर्देशन में आगरा पुलिस की 80 टीमों ने वांछित और वारंटियों की धरपकड के लिए अभियान चलाया। टीम को 100 लोग, जिनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए थे, उन्हें पकडने का टास्क दिया गया। पुलिस ने छह घंटे में 114 को अरेस्ट कर लिया। इनमें 14 अभियुक्त वांछित थे, 100 के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी थे।
सभी को भेजा गया जेल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा 16 अभियुक्त थाना मलपुरा से, थाना लोहामंडी से 10 और थाना अछनेरा से 9 वारंटी पकड़े गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से सभी को जेल भेजा जाएगा।