आगरालीक्स.. आगरा में युवक शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया, लोगों ने उसे पकड लिया, दौडा दौडा कर पीटा और सिर पर चौराहा बना दिया। इसके बाद पूरे गांव में घुमाया, लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया।
आगरा के जलेसर की रहने युवती की शादी खंदौली क्षेत्र में हुई है। शुक्रवार को युवती का प्रेमी एक अन्य युवक के साथ खंदौली पहुंच गया। गली में मुंह ढंककर बाइक से कई चक्कर लगाने पर ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने रोक लिया। मुंह खुलवाने पर पति ने प्रेमी को पहचान लिया। लोगों ने दोनों की पिटाई शुरू हो गई। प्रेमी ने बताया कि उसे प्रेमिका ने फोन कर बुलाया था। इसलिए वह दोस्त को एक हजार रुपये का लालच देकर अपने साथ ले आया। ग्रामीणों ने युवक के सिर पर चौराहा बना दिया और पूरे गांव में घुमाया। इसके बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उसका साथी बाइक छोड़ भाग निकला। एसओ खंदौली प्रशांत त्यागी का मीडिया से कहना है कि मारपीट का मामला सामने आया है।
युवती ने खुद को लगाया करेंट
युवती को पता चला कि उसके प्रेमी की पिटाई लगा दी है और मामला खुल गया है, युवती ने खुद को करेंट लगा लिया, उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।