आगरालीक्स.. आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज के प्रिंसिपल बदल गए हैं, अब सेंट पीटर्स के प्रिंसिपल फादर एंड्रू कोरेया होंगे, वे सोमवार को सेंट पीटर्स के प्रिंसिपल का पदभार ग्रहण करेंगे।
आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज के प्रिंसिपल फादर पॉल थानेकल की जगह फादर एंड्रू कोरेया को बनाया गया है। फादर एंड्रू कोरेया क्राइस्ट द किंग इंटर कॉलेज टूंडला के प्रिंसिपल हैं, उन्हें अब सेंट पीटर्स कॉलेज का प्रिंसिपल बनाया गया है। वे सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल भी रह चुके हैं, मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले फादर एंड्रू कोरेया काफी समय से क्राइस्ट द किंग इंटर कॉलेज टूंडला हैं। उनके कार्यकाल में कॉलेज का रिजल्ट अच्छा रहा है।