आगरालीक्स …आगरा के एक दो नहीं तीन विधायक मंत्री बन सकते हैं, आज होने जा रहे यूपी मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए मंत्री बनाए जा रहे विधायकों के नाम पर मुहर लग गई है। चर्चा है कि आगरा के तीन विधायकों को मंत्रीमंडल में मौका मिल सकता है। बुधवार सुबह 11 बजे नए मंत्री शपथ लेंगे।
बुधवार को यूपी में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, इससे पहले कुछ मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। इन नए चेहरों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
आगरा के तीन विधायक
न्यूज वेबसाइट और चर्चाओं के आगरा की बाह विधानसभा से विधायक पक्षालिका सिंह, फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी उदयभान सिंह और आगरा छावनी से विधायक डॉ जीएस धर्मेश को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। रक्षा मंत्री के पुत्र पंकज सिंह, अशोक कटारिया, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, संजय यादव, हरिशंकर महौर, डॉ. अनीता लोधी, उमेश मलिक, संजय शर्मा, कृष्णा पासवान, रमाशंकर पटेल, चंद्रिका उपाध्याय, विद्यासागर सोनकर उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में नये चेहरे होंगे।