आगरालीक्स.. आगरा में यमुना लबालब हैं, जलस्तर 486.6 फीट पहुंच चुका है, इससे बाढ का खतरा मंडराने लगा है। आगरा में यमुना का लो फल्ड लेवल 495 फीट और फल्ड लेवल 499 फीट है।
रविवार को ताजेवाला से आठ लाख और दोबारा में सात लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सोमवार और मंगलवार को भी ताजेवाला से 30 से 50 हजार क्यूसेक पानी दिन में दो से तीन बार छोड़ा गया है। गोकुल बैराज से भी मंगलवार को दिन में तीन से चार बार 10 से 30 हजार क्यूसेक तक पानी छोड़ा गया।
गुरुवार को लो फल्ड लेवल तक पहुंच सकता है यमुना जलस्तर
लगातार पानी छोडा जा रहा है। इससे गुरुवार को यमुना जल स्तर 498 फीट पहुंचने की आशंका है।
यमुना किनारे रह रहे लोगों को किया जागरूक
एसडीएम सदर ने अधिकारियों की टीम के साथ कैलाश गांव, स्वामी बाग, तनौरा, नूरपुर आदि का निरीक्षण किया। बाढ़ चौकियों और राहत केंद्रों को सभी आवश्यक सामान उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।