आगरालीक्स ..आगरा में यमुना लो फ्लड लेवल के करीब पहुंच गई है, यमुना किनारे की कॉलोनियों के लोग दहशत में हैं, रिवर पुलिस को एक्टिव कर दिया गया है।
शुक्रवार को यमुना का जलस्तर 493 फीट तक पहुंच गया है, आगरा में लो फ्लड लेवल 495 फीट है। बल्केश्वर स्थित अनुराग नगर की दीवारों तक पानी पहुंचने से लोग दहशत में है। यमुना का जलस्तर 493 फीट पर पहुंच गया है। रविवार को ताजेवाला से छोड़ा गया आठ लाख क्यूसेक पानी ने धीरे-धीरे यमुना में आकार ले रहा है। सिंचाई विभाग ने जलस्तर 498 फीट पहुंचने की आशंका जताई थी, लेकिन अब इससे नीचे ही यमुना रहने की बात कही जा रही है। शनिवार दोपहर तक एक फीट जलस्तर और बढ़ सकता है।