आगरालीक्स.. आगरा में एमजी रोड पर एक पोल पर लगाई गई एलईडी स्टिप की कीमत 17 हजार रुपये है, पहले दिन एलईडी पूरी तरह से तिरंगा रंग नहीं दिखा सकी, इन्हें सही किया गया है।
आगरा में डेढ करोड के बजट से शहर के 10 प्रमुख सडकों पर तिरंगा रंग की एलईडी लगाई जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 30 अगस्त तक 883 विद्युत पोलों पर तिरंगी एलईडी स्टिप लगेंगी। स्टिप की कुल लंबाई 32672 मीटर है। एमजी रोड के विद्युत पोल लगे हैं उनकी ऊंचाई सात से नौ मीटर, संजय प्लेस के पोल की सात मीटर, यमुना किनारा रोड के पोल की आठ मीटर के करीब है। एक पोल पर तीस से 35 मीटर तिरंगी एलईडी स्टिप लग रही है। एक पोल पर लगाई गई एलईडी स्टिप की कीमत करीब 17 हजार रुपये है। शहर में 1638 विद्युत पोल लगे हुए हैं। पहले चरण में 883 और फिर दूसरे चरण में बाकी के सभी पोल पर तिरंगी एलईडी स्टिप लगाई जाएगी। इससे बिजली का बिल भी बढेगा।