आगरालीक्स ..आगरा में आप शाम को अपने परिवार के साथ आगरा किला और सिकंदरा में लेजर शो का आनंद ले सकेंगे, ये दोनों स्मारक शाम को भी खुलेंगे। इसके साथ ही फतेहपुर सीकरी में भी लेजर शो शुरू होगा।
गुरुवार को आगरा पहुंचे केंद्रीय संस्क्रति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ताजमहल में पहले बेबी केयर और फीडिंग सेंटर का शुभारंभ किया। यहां महिला पर्यटक बच्चों को स्तनपान करा सकेंगी। केंद्रीय संस्क्रति राज्य मंत्री ने प्रेसवार्ता में कहा कि आगरा किला, फतेहपुर सीकरी और सिकन्दरा में लेजर शो की शुरूआत की जाएगी, जिससे पर्यटक और स्थानीय लोग तीनों स्मारकों को शाम को भी देख सके, इन तीनों स्मारकों को शाम को भी खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की सभी आइकोनिक साइट्स में फीडिंग रूम बनाए जाएंगे।