आगरालीक्स ..आगरा में श्रीकृष्ण भगवान का छठ उत्सव मनाया गया, जय झूलेलाल सेवा संगठन, कमला नगर ने शाहगंज स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में श्रीकृष्ण भगवान का छठ उत्सव माया। इस अवसर पर गऊशाला में सभी गौमाता के लिए हलवा, पूड़ी व चने की दाल के भण्डारे का आयोजन किया गया। इसके उपरान्त मंदिर में श्रीकृष्ण का गढ़ी चावल से भोग लगाकर भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम गौमाता को तिलक कर व माला पहनाकर पूजन किया गया। उनहें लाल रंग की चुनरी पहनाई गई। गौशाला में मौजूद सभी 400 गौमाता को संगठन के सदस्यों ने अपने हाथों से भोज कराया। इसके उपरान्त श्रीकृष्ण मंदिर में कढ़ी चावल का भोग लगाकर भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष दीपक अतवानी, महामंत्री राजीव नागरानी, कोषाध्यक्ष मनीष हरजानी, गिरधारी लाल भगत्यानी अध्यक्ष श्री कृष्ण गौशाला, विकास जेठवानी, जितेंद्र कुकरेजा, शेरू साधवानी, विकास दुल्हानी, कपिल वलेचा, लकी सावलानी, कुनाल जेठवानी, नितिन सुखेजा,
तरुण हरजानी, सोनू मदनानी, विकास दयानी,विजय अतवानी, करन बुधरानी, विजय तलरेजा, तरुण जुम्मानी , तरुण रिझवानी, पंकज सुखेजा, किशोर तलरेजा, धीरज वलेचा आदि मौजूद रहे