आगरालीक्स ..आगरा में युवतियों से अश्लील व्हाटस एप कॉल कराने वाले गिरोह का भडांफोड हुआ है। युवतियों को एप से जोडकर अश्लील चैट कराई जा रही थी, इसके लिए युवतियों को पैसे भी दिए जाते थे, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
आगरा में शनिवार को एक महिला एसएसपी कार्यालय पहुंची, उसने पुलिस को बताया कि नेत्रपाल नाम के एक युवक ने उससे फोन पर संपर्क कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलवाने के लिए कहा, इस बहाने वह उनके घर आने लगा। उसे बेहोश करके उसके साथ दुराचार किया। उसकी अश्लील क्लिपिंग बना ली। ब्लैकमेल करते हुए युवती से कहा कि जो कहेगा वह करना पड़ेगा नहीं तो बदनाम कर देगा। उससे कहा कि वीडियो कॉल आया करेंगे। उसे फोन करने वाले से अश्लील बातचीत करनी है। वीडियो चेट में अंग प्रदर्शन करना है। एक बार तो ऐसा किया। बाद में हिम्मत जुटाकर आरोपित को बहाने से घर बुलाया। चप्पलों से उसकी पिटाई लगाई। उसका वीडियो बना लिया। वह जगदीशपुरा थाने गई। वहां शिकायत की मगर पुलिस ने उसकी एक बात नहीं सुनी।
दो दर्जन महिलाओं से करा रहा वीडियो चैट
पूछताछ में युवती ने बताया कि युवक के जाल में दो दर्जन से अधिक युवतियां हैं। वह सभी को किसी न किसी बहाने से जाल में फंसाता है। उनसे कहता है कि वीडियो चेट में पहचान नहीं खुलती है। सिर्फ लोगों का दिल बहलाना है।
इस तरह करता है काम
युवक ने एक मोबाइल एप बना लिया है, एप का नाम लिव यू है। वह हर युवती की एक आईडी बना देता है। उस एप पर चेटिंग से पहले पेटीएम पर पैसों का भुगतान करना पड़ता है। ऐसी बातचीत होती है पैसे भी उसी हिसाब से लिए जाते हैं। एप से जुड़ी सभी युवतियों की फोटो आती है। सामने वाला जिस युवती को पसंद करता है उससे उसकी फोटो पर क्लिक करता है। उससे चेटिंग से पहले भुगतान कराया जाता है। उसके बाद युवती से वीडियो चेट शुरू हो जाती है। जिन युवतियों के पास अच्छे फोन नहीं होते हैं आरोपित उन्हें फोन भी दिलाता है। यह कहता है कि घर बैठकर आमदनी शुरू हो रही है। वे चाहें तो चेटिंग के दौरान चेहरा छिपा सकती हैं।