आगरालीक्स ..आगरा के डॉक्टरों की संस्था आईएमए के चुनाव 29 सितंबर को होंगे, प्रेसीडेंट इलेक्ट के लिए कांटे की टक्कर हो सकती है।
आईएमए के साल 2019- 20 के लिए मतदान 29 सितंबर को होगा, इसमें प्रेसीडेंट इलेक्ट, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को चुना जाएगा।
चार सितंबर से नामांकन
आईएमए के चुनाव के लिए चार सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, चुनाव लडने के लिए आईएमए के सदस्य चार से 12 सितंबर तक नामांकन कर सकेंगे, 12 से 14 सितंबर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 21 सितंबर को नाम वापसी और 29 सितंबर को आईएमए भवन तोता का ताल पर सुबह मतदान के बाद शाम को मतगणना होगी।