आगरालीक्स.. आगरा में गणपति बप्पा मोरया और जय श्री गणेश के जयकारों के साथ शुरु हुआ आगरा हॉजरी मैन्युफैक्चर्स एंड ट्रेडर्स आर्गनाइजेशन का वार्षिकोत्सव। जिसमें संगठन के सदस्यों व परिजनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। लोहामंडी महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रमुख हौजरी निर्माता शंकर लाल, अध्यक्ष राकेश कुमार बंसल व उपाध्यक्ष अलोक जैन श्री गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया व सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं।
गणेश वंदना के उपरान्त बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में धमाल किया। वॉलीबुड के आंख मारे, केसरी फिल्म का माही रे… जैसे गीतों पर जब बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तो दर्शक बने उनके अभिभावक भी झूमने लगे। संगठन के सदस्यों के लिए कई मनोरंजक खेल भी आयोजित किए गए। अध्यक्ष राकेश कुमार बंसल ने बताय की ऑर्गेनाइज़शन पिछ्ले 60 सालो से एकजुट होकर खड़ा है। ऑर्गनाइज़शन से लगभग 100 कंपनी जुड़ी हुई है। कार्यक्रम का उद्देश्य
ऑर्गनाइज़शन के सभी सदस्यों में ताजगी व उत्साह बड़ाने व सदस्यों व उनके परिजनों के बीच मेल मिलाप को बढ़ाना है। पिछ्ले 25 सालो से कार्यक्रम में महिलाये भी हिस्सा ले रही हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से महामंत्री आलोक जैन, कोषाध्यक्ष अंशुल बंसल, संरक्षक रवि प्रकाश अग्रवाल, जगदम्बा प्रसाद बंसल, शंकर लाल दुलानी, मनोज अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, विष्णु माहेश्वरी, दिवाकर पंजवानी, नवीन माहेश्वरी, आकाश अग्रवाल, गोपाल माहेश्वरी, रूपेश जुनेजा आदि मौजूद थे।