आगरालीक्स.. आगरा से गायब हुआ 14 वर्षीय आयुष पुलिस को मिल गया, आगरा पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया है।
आगरा में 26 अगस्त को ऋषिकेश धाम, गोपाल वाटिका, कहरई मोड, थाना ताजगंज निवासी आयुष उम्र 14 साल गायब हो गया था, परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही परिजन और पुलिस आयुष की तलाश में जुटे हुए थे, ताजगंज पुलिस ने आयुष का पला लगा लिया, उसे पुलिस अपने साथ लेकर थाने पहुंची, यहां परिजनों को बुलाकर आयुष को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।