आगरालीक्स ..आगरा में डॉक्टरों के बीच कुर्सी की लडाई छिड गई है, बडे नाम वाले डॉक्टर आईएमए के चुनाव के लिए ताल ठोक रहे हैं, ऐसे में आईएमए के चुनाव के लिए आज यानी चार सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
आईएमए के साल 2019- 20 के लिए मतदान 29 सितंबर को होगा, इसमें प्रेसीडेंट इलेक्ट, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को चुना जाएगा।
चार सितंबर से नामांकन
आईएमए के चुनाव के लिए चार सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, चुनाव लडने के लिए आईएमए के सदस्य चार से 12 सितंबर तक नामांकन कर सकेंगे, 12 से 14 सितंबर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 21 सितंबर को नाम वापसी और 29 सितंबर को आईएमए भवन तोता का ताल पर सुबह मतदान के बाद शाम को मतगणना होगी।
सोशल मीडिया पर सक्रिय हुए दावेदार
प्रेसीडेंट इलेक्ट के पद के लिए दो पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर दावेदारी पेश कर दी है, पूर्व में प्रदेश स्तर पर पदाधिकारी रह चुके आईएमए के सदस्य ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर पूछा है कि क्या मुझे चुनाव लडना चाहिए। वहीं, पहले भी चुनाव लड चुके सदस्य ने भी दावेदारी की है।