आगरालीक्स.. आगरा में गर्मी के साथ उमस सातवें आसमान पर है, जाने कैसा रहेगा आज का मौसम, कब मिलेगी गर्मी और उमस से निजात।
आगरा में गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है, बुधवार सुबह से धूप और उमस से लोग परेशान हैं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को दोपहर में बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। तेज बारिश होने की संभावना है, इससे गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलेगी।