आगरालीक्स.. आगरा के दरेसी में पॉलीथिन के खिलापफ कार्रवाई को पहुंची नगर निगम टीम का विरोध, बाजार बंद किए, टीम पर अभद्रता और जूते पहनकर दुकान में घुसकर दुकानदार की गदृदी पर बैठने के आरोप लगाए। अपर नगर आयुक्त ने व्यापारियों के साथ बैठक की, इसके बाद मामला शांत हो सका।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को दरेसी नं 1 में नगर निगम की टीम पहुंची, पॉलीथिन और थमॉकोल के उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई करने लगे, आरोप है कि व्यापार मंडल पर नगर निगम के कर्मचारी ओम साई प्लास्टिक पर आकर कैरी बैग के नाम पर उत्पीड़न करने लगे। कारोबारियों ने बाजार बंद कर दिया और कैरी बैग के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
दरेसी व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुरनानी , मुन्नालाल अग्रवाल , मुरलीभाई, सुरेश बाबानि, ईश्वरलाल करमचंदानि, गोपाल पुरसनानी , जिला अध्यक्ष निर्मल जैन, महामंत्री गिर्राज अग्रवाल जिले के पदाधिकारी एवं शहर अध्यक्ष टीएन अग्रवाल , कन्हैयालाल राठोर, अशोक मँगवानि, विनय कामरा, महेश वाधवानि, योगेश रखवानी, ललित आदि थे