आगरालीक्स.. आगरा के एक अनाथआश्रम में युवती के साथ रेप, युवती ने यमुना में छलांग लगा दी, वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, रात में युवती द्वारा लगाए गए रेप के आरोप में अनाथ आश्रम के दो नाबालिग सहित तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
आगरा में यमुनाब्रिज अनाथालय है। यहां अनाथ बालक और बालिका रहते हैं, गुरुवार सुबह 16 साल की बालिका आश्रम क छत से यमुना की तरफ कूद गई, स्थानीय लोगों ने उसे बचाया और जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।
आश्रम के युवक और बालक पर रेप का आरोप
16 साल की बालिका के सिर में चोट लगने पर जिला अस्पताल में इलाज किया गया, बालिका ने आरोप लगाए हैं कि आश्रम के एक युवक और दो नाबालिग ने उसके साथ रेप किया। इससे खलबली मच गई, युवती का लेडी लॉयल महिला चिकित्सालय में मेडिकल कराया गया, इसके बाद युवती के आरोपों पर तीन के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है।
बालिका का चल रहा इलाज
इस मामले में आश्रम के पदाधिकारियों का कहना है कि बालिका का मानसिक स्वास्थ्य संस्थान से इलाज चल रहा है।