आगरालीक्स.. आगरा में नवदुर्गा पर अनूठी पहल, सामूहिक फलाहार का आयोजन किया जा रहा है। 5 अक्टूबर को सभी जाति, मत, पंथ व सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन के लोग सामूहिक फलाहार करेंगे। कमला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आरएसएस के सामाजिक सद्भाव ब्रज प्रांत के आगरा विभाग द्वारा शाम 5 बजे से फलाहार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक जी बेरी करेंगे। जननी, माता, भारतमाता थीम पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।
यह जानकारी कमला नगर स्थित होटल पार्क लेन में आमंत्रण पत्र विमोचन में कार्यक्रम अध्यक्ष मुरारीलाल फतेहपुरिया, आरएसएस के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अशोक अग्रवाल व कार्यक्रम संयोजक प्रदीप अग्रवाल, संजय अग्रवाल ने दी। बताया कि सभी जाति के लोग इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। सभी को आमंत्रण है। उद्देश्य विभिन्न जाति और धर्म के लोगों को एक साथ एक मंच पर लाना, जिससे विभिन्न मत, पथ, सम्प्रदाय, राजनैतिक व सामाजिक बंधनों से ऊपर उठ कर भारत माता को विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हो सके। शाम 5 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम व 7.30 बजे अशोक बेरी जी का उद्बोधन होगा। इसके उपरान्त पंगत लगाकर लगभग 1500 लोग सामूहित रूप से फलाहार करेंगे। कहा कि नव रात्रों में सप्तमी तक प्रतिदिन इस तरह के आयोजन विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित के जाने चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से सामाजिक सद्भाव ब्रज प्रांत के प्रांतीय अधिकारी अशोक अग्रवाल, प्रांत सेवा प्रमुख श्याम किशोर गुप्ता, विभाग समरसता प्रमुख रमन जी, ओमप्रकाश, अमित अग्रवाल पारुल आदि मौजूद थे।