आगरालीक्स ..आगरा में एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए क्लर्क को रंगे हाथ अरेस्ट किया, क्लर्क ने 10 हजार रुपये एरियर देने के लिए रिश्वत मांगी थी, टीम ने उसे जाल में फंसाकर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड लिया।
बेसिक शिक्षा विभाग में विकास खंड अछनेरा में तैनात वेतन लिपिक प्रबल कुमार रावत (एबीआरसी) ने गांव गरिमा के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक शैलेन्द कुमार सिंह से एरियर बनाने के लिए मांगे थे। उन्होंने एंटी करप्शन टीम को शिकायत की, प्रधानाध्यापक की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने एबीआरसी को पकडने के लिए जाल बिछाया।
10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकडा
शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम सादा ड्रेस में पहुंची, क्लर्क प्रबल को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड लिया। इससे पहले भी बीएसए कार्यालय आगरा में कई क्लर्क और एक वित्त अधिकारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकडे जा चुके हैं।