आगरालीक्स ..आगरा के हाई प्रोफाइल डॉ कमलेश टंडन हॉस्पिटल विवाद में एक अरेस्ट, डॉ अमित टंडन सहित पांच पर छोटे भाई डॉ अनुराग टंडनजानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने एक को अरेस्ट कर लिया है।
आगरा के डॉ कमलेश टंडन के बडे बेटे डॉ अमित टंडन संचालक डॉ कमलेश टंडन हॉस्पिटल और छोटे बेटे डॉ अनुराग टंडन संचालक सनराइज पैथोलॉजी के बीच प्रोपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था, छह सितंबर को घर में कैमरे लगाने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि डॉ अमित टंडन ने डॉ अनुराग टंडन के सिर में रॉड से हमला किया, उनकी पत्नी डॉ वैशाली टंडन और कर्मचारी राहुल ने अनुराग टंडन के हाथ पकड लिए। डॉ अनुराग टंडन को गंभीर हालत में पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इस मामले में डॉ अमित टंडन, डॉ वैशाली टंडन, कर्मचारी राहुल सहित पांच पर धारा 307 में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने अहमदाबाद से अरेस्ट किया कर्मचारी
इस मामले में कर्मचारी राहुल को आगरा पुलिस ने अहमदाबाद से अरेस्ट किया है, थाना हरीपर्वत पुलिस ने अहमदाबाद से राहुल को पकडने के लिए कई दिन तक डेरा डाले रखा, उसे अरेस्ट कर आगरा लाया जा रहा है। इस मामले में डॉ अमित टंडन पुलिस की पकड में नहीं आए हैं।
307 धारा हटाकर धारा 308 की, डॉ वैशाली टंडन का नाम हटाया
इस मामले में कार्रवाई न होने पर आईजी ए सतीश गणेश ने 25 सितंबर को दो दिन का अल्टीमेटम दिया, इससे पहले ही डॉ अमित टंडन और कर्मचारी राहुल भूमिगत हो गया। इस मामले में धारा 307 को हटाकर 308 में तरमीम कर दिया, इस मामले में डॉ वैशाली टंडन का नाम निकाल दिया गया। पुलिस ने डॉ अमित टंडन का गैर जमानती वारंट लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दे दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इससे पुलिस की सत्यनिष्ठा संदेह में आ गई, डॉ अमित टंडन को लाभ पहुंचाने के लिए जिससे उन्हें जमानत मिल जाए। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि मुकदमे में निर्देश के बाबजूद कार्रवाई नहीं की गई, धारा 307 को 308 में तरमीम करने पर इंस्पेक्टर हरीपर्वत प्रवीन कुमार मान और चौकी इंचार्ज अनिल कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है।