Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ UPDACON Agra: Diabetes can be cure
टॉप न्यूज़हेल्थ

UPDACON Agra: Diabetes can be cure

94

आगरालीक्स… आगरा में डॉक्टरों ने बताया कि डायबिटीज पूरी तरह से ठीक हो सकती है। डायबिटीज हो गई तो जिंदगी भर दवा खानी होगी, अब ऐसा नहीं है। डायबिटीज खत्म हो सकती है। बिना दवा के शुगर का स्तर भी नियंत्रित रख सकते हैं। शनिवार को होटल केएनसीसी फतेहाबाद रोड पर उत्तर प्रदेश डायबिटिक एसोसिएशन की कार्यशाला यूपीडाकॉन में विशेषज्ञों ने रिवर्स टाइप टू डायबिटीज पर मंथन किया। साथ ही डायबिटीज पर नई और बेहतर दवाओं के प्रभाव व प्रयोग के बारे में चर्चा की गई।

डॉ एनके सिंह, नेशनल चेयरमैन रिसर्च सोसायटी स्टडी आफ डायबिटीज, झारखंड ने बताया कि देश विदेश में कई स्टडी हुई हैं। इसमें सामने आया है कि 10 से 15 किलो वजन कम करने से पेनक्रियाज की सेल इंसुलिन बनाना शुरू कर देती हैं। ऐसे में खाने में कम कैलोरी और फैट लिया जाए, साथ ही योगा और ब्रिस्क वॉक तेज चलना की जाए तो डायबिटीज रिवर्स हो सकती है। इसके बाद दवाएं नहीं लेनी होगी और शुगर का स्तर नियंत्रित रहेगा। यह टाइप टू डायबिटीज में संभव है। उन्होंने बताया कि यूके सहित कई देशों में स्टडी हुई हैं। वहीं, बेरियाट्रिक सर्जरी भी मोटापा कम कर डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए की जा रही है। मगर, इसके डायबिटीज की प्रारंभिक अवस्था में ही अच्छे रिजल्ट हैं। वहीं, अत्यधिक तनाव, नाइज पॉल्यूशन और फास्ट फूड के सेवन सहित आराम तलब जिंदगी से मधुमेह की समस्या बढा रही है।

50 फीसदी किडनी व हृदय रोग का कारण डायबिटीज

आगरा। डॉ एएच जारगर, श्रीनगर ने बताया कि 50 फीसद केस में किडनी फेल्योर, हार्ट अटैक और अंधता मधुमेह के कारण हो रही है। मगर, अधिकांश लोग इन गंभीर बीमारियों की जड़ मधुमेह को कंट्रोल और खत्म करने पर ध्यान नहीं दे रहे है। कार्यशाला में 60 से अधिक जूनियर डॉक्टरों ने मधुमेह पर रिसर्च पेपर प्रजेंट किए। जूनियर डॉक्टर और मेडिकल स्टूडेंट के लिए पोस्टर सहित कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं। कार्यसाला में 300 से अधित विशेषज्ञों ने भाग लिया।

डायबिटीज की चपेट में सात करोड, दुबले पतले भी शिकार

आगरा। श्री नगर के डॉ. जारगर ने बताया भारत डायबिटीज की कैपिटल बनता जा रहा है, सात करोड लोग मधुमेह से पीडित हैं। लोगों को भ्रम है कि मोटापे के शिकार लोगों को ही मधुमेह होता है। मगर, ऐसा नहीं है दुबले पतले भी मधुमेह की चपेट में आ रहे हैं। कारण, केमिकल युक्त सब्जी व फल और प्लास्टिक में खाद्य पदार्थ पेक होने से हानिकारक केमिकल शरीर में पहुंच रहे हैं। ये शरीर के एंडोक्राइन सिस्टम को डैमेज कर रहे हैं, इससे इंसुलिन बनना कम होने के साथ ही काम भी नहीं करता है। इसके चलते समस्या बढ रही है।

पदमश्री डॉ डीके हाजरा ने किया शुभारंभ

आगरा। कार्यशाला का पदमश्री डॉ डीके हाजरा ने मांसरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने मधुमेह रोग से जुडी भ्रांतियों को दूर करने के लिए मरीजों से अधिक से अधिक संवाद करने के लिए चिकित्सकों को प्रेरित किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. पीके माहेश्वरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए जायबिटिक न्यूपैथी पर चर्चा की। इस अवसर पर मुख्य रूप से आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. पीके माहेश्वरी, सचिव डॉ. प्रभात अग्रवाल, डॉ. आशीष गौतम, डॉ. निखिल पुरसनानी, डॉ. एमएल पुरसनानी, डॉ. बीबी माहेश्वरी, डॉ. सुनील बंसल, डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ, डॉ. आरआर सिंह (झांसी), डॉ. अनुज माहेस्वरी (लखनऊ), डॉ. एनएस वर्मा, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. प्रवीन गुप्ता, डॉ. सुनील गुप्ता आदि मौजूद थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!