आगरालीक्स ..आगरा के आंबेडकर विवि के मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को काले झंडे दिखाने पर एनएसयूआई के लीडर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गौरव शर्मा को जेल भेजा। शुक्रवार को समारोह समाप्त होने के बाद लौटते समय डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को एनएसयूआई और सपा छात्र सपा के पदाधिकारियों ने कािफले को काले झंडे दिखाए थे, पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर धरपकड शुरू कर दी है।
शुक्रवार को विवि के दीक्षांत समारोह में आए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा वापस लौट रहे थे। मास्टर प्लान रोड पर जिला जेल का खाली मैदान पड़ा है। एनएसयूआई के कार्यकर्ता वहां पहले से छिपे थे। जैसे ही डिप्टी सीएम की फ्लीट उस जगह आई वे सड़क पर आ गए। हाथ में काले झंडे लिए हुए नारेबाजी शुरू कर दी थी। मामले में पुलिस ने मुकदमे में गौरव शर्मा के अलावा अपूर्व शर्मा, अंकुश गौतम, आशीष कुमार, ललित त्यागी, अमित यादव, सतीश सिकरवार, कबीर कुरैशी, रवि यादव को नामजद किया था।