आगरालीक्स… आगरा के डॉ कमलेश टंडन हॉस्पिटल में मारपीट मामले में डेढ करोड का प्रलोभन, डॉ वैशाली ने शरीर पर खरौंच के निशान लगाए। पुलिस की पकड में आए मुकदमे में नामजद कर्मचारी राहुल ने पूछताछ में बताई पूरी घटना, डेढ करोड रुपये और आजीवन नौकरी देने का प्रलोभन देकर डॉ अनुराग टंडन पर जानेलवा हमले का इल्जाम अपने सिर लेने के लिए कहा गया लेकिन उसने मना कर दिया।
डॉ. अनुराग पर जानलेवा हमले के मामले में शनिवार को पुलिस ने उनके भाई के कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाले राज उगले। जानलेवा हमले के घटनाक्रम से लेकर बाद में मामला मैनेज करने को डॉ. अमित टंडन द्वारा दिए गए प्रलोभन की भी पोल खोल दी। अब पुलिस सरगर्मी से डॉ. अमित टंडन की तलाश कर रही है।
छह सितंबर को को आगरा के हरीपर्वत के बाग फरजाना में डॉ. अनुराग टंडन पर जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले में अनुराग की पत्नी डॉ. पारुल ने बड़े भाई डॉ. अमित टंडन, उनकी पत्नी डॉ. वैशाली उनके कर्मचारी खंदारी के जवाहर नगर निवासी राहुल समेत पांच के खिलाफ मुकदमा लिखाया था। शुरुआत में पुलिस की जांच में सामने आया था कि डॉ. अनुराग के सिर में रॉड राहुल ने मारी थी। बाद में डॉ. अनुराग की ओर से वीडियो जारी करते हुए यह दावा किया था कि लोहे की रॉड अमित टंडन ने ही मारी थी। शनिवार को पुलिस ने अहमदाबाद से राहुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। राहुल ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन अमित टंडन ने घर में सीसीटीवी कैमरे लगाने को कंपनी वाला बुलाया था। अनुराग टंडन और उनकी पत्नी ने इसका विरोध किया तो तीन कैमरे अमित ने तोड़ दिए। चौथे को तोडऩे को राहुल को लोहे की रॉड दे दी। वह कैमरा तोड़ रहा था अनुराग ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद अमित टंडन ने उसके हाथ से रॉड लेकर अपने भाई अनुराग के सिर में मार दी। वैशाली टंडन भी वहां थीं। अनुराग टंडन के हॉस्पिटल में जाने के बाद डॉ. वैशाली टंडन ने पेशबंदी को मुकदमा लिखाने को अपने शरीर पर खरोंच बनाए। उमाशंकर भी उन्हें भड़का रहा था।
डेढ करोड का प्रलोभन
राहुल ने बताया कि वह 26 सितंबर तक वह अपनी रिश्तेदारी फतेहपुर सीकरी और हाथरस में रहा। इसके बाद वह अहमदाबाद चला गया। राहुल ने पुलिस को बताया कि डॉ अमित टंडन और वैशाली उसे फोन करके जानलेवा हमले का इल्जाम अपने सिर लेने को कह रहे थे। एक दिन उन्होंने राहुल की पत्नी को बुलाकर उसे डेढ़ करोड़ रुपये और आजीवन वेतन देने का प्रलोभन किया। मराहुल ने इससे मना कर दिया। इंस्पेक्टर हरीपर्वत अजय कौशल का कहना है जानकारी को तस्करा पूछताछ में दर्ज किया जा रहा है। एसएसपी बबलू कुमार का मीडिया से कहना है कि डॉ. अमित टंडन के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं। गिरफ्तारी को कई टीम लगाई गई हैं।