आगरालीक्स ..आगरा के बीएसए को सस्पेंड कर दिया है, उन्हें अनाधिक्रत रुप से बीएसए का कार्य करने और स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में शिथिलता बरतने पर डीएम की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए बीएसए ओमकांर सिंह को सस्पेंड कर दिया है।
बुधवार को आगरा के बीएसए ओमकार सिंह के साथ बरौली अहीर के खण्ड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र पटेल, पटल सहायक अरुण कुमार और लाल बहादुर को सस्पेंड किया गया है, इनके खिलाफ समायोजन से संबंधित शिकायतों की जांच में दोषी पाए जाने पर बाद डीएम एनज़ी रवि कुमार ने प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को कार्यवाही के लिए रिपोर्ट भेजी थी। संयुक्त सचिव शासन राजेन्द्र कुमार ने तीनों को निलम्बित करते हुए बेसिक शिक्षा निदेशक और अपर बेसिक शिक्षा निदेशक को अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

अनाधिक्रत रुप से बीएसए का काम देख रहे थे ओमकांर सिंह
28 जून 2019 को हुए तबादलों में फीरोजाबाद डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता ओमकांर सिंह को बीएसए आगरा बनाया गया था, 5 जुलाई को ही शासन ने तबादला सूची को स्थगित कर दिया था, इसी तबादले के तहत ओमकांर सिंह आगरा के बीएसए बने थे। तबादले के आदेश स्थगित होने के बावजूद ओमकार सिंह बीएसए आगरा कार्य देख रहे थे। उन्होंने फीरोजाबाद डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता पद कार्यभार गृहण नहीं किया था।
डीएम एनजी रवि कुमार ने भेजी थी कठोर कार्रवाई की रिपोर्ट
डीएम एनजी रवि कुमार ने बीएसए आगरा ओमकार सिंह द्वारा स्वतंत्रता कार्यक्रम के आयोजन में शिथिलता बरतने पर कठोर कार्रवाई करने की रिपोर्ट भेजी थी।