आगरालीक्स.. आगरा में हॉस्पिटल में नौकरी देने के बहाने महिला को होटल में ले गए, हॉस्पिटल संचालकों ने बीयर पिलाकर रेप किया, हॉस्पिटल संचालक और नर्स को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा के देवरी रोड स्थित जय नरायन अस्पताल के संचालक दिगनेर निवासी रामवीर सिंह उर्फ शेरू और आरके पुरम, सेवला निवासी रूपेश सिंह का सैमरी का ताल से एक महिला ने नौकरी के लिए संपर्क किया। आरोप है कि 15 अक्टूबर को हॉस्पिटल संचालक शेरू ने महिला को फोन कर अगले दिन बुलाया और नौकरी देने की बात कही, इसके बाद उसके साथी रुपेश ने फोन किया, उसने महिला को अस्पताल बुला लिया। आरोप है कि हॉस्पिटल संचालक महिला को अपनी कार से शमसाबाद ले गए, वापस आते समय उन्होंने टीडीआई मॉल के पीछे एक होटल के कमरे में ले गए, वहां उसे बीयर पिलाने के बाद रेप किया। हालत बिगड़ने पर अपने अस्पताल में लगाकर दर्द के इंजेक्शन लगा दिए। अस्पताल की नर्स ने आरोपियों का साथ दिया। बाद में आरोपी उसे घर छोड़कर भाग गए।
शुक्रवार रात को पीड़िता ने थाना ताजगंज पुलिस से शिकायत की। सीओ सदर विकास जायसवाल का मीडिया से कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट, षड्यंत्र में शामिल होने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित महिला का मेडिकल कराया गया।
तीन अरेस्ट
रात में पुलिस ने आरोपी शेर सिंह, रूपेश और अस्पताल की नर्स सविता को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिए गए।