आगरालीक्स.. आगरा में पानी की बोतल को मशीन में डालिए, यह चूरा हो जाएगी, एक कूपन मिलेगा और खरीददारी पर 15 फीसद डिस्काउंट ले सकेंगे। अभी यह सुविधा शिल्पग्राम पार्किंग ताजमहल के पूर्वी गेट पर शुरू की गई है। चरणबदृध तरीके से प्लास्टिक मुक्त आगरा के लिए प्लास्टिक क्रशर मशीन लगाने का काम शुरू किया जाएगा।
शनिवार को आगरा में शिल्पग्राम पार्किंग ताजमहल पर बोटल क्रशर मशीन इंस्टॉल की गई, यह मशीन मशीनों में 2 hp क्षमता की मोटर एवं 16 इंच की टचस्क्रीन लगी हुई है जिसमें खाली बोतल मशीन में डालने के उपरांत टचस्क्रीन में कुछ सूचनाएं दर्ज कर बोतल को पूरी तरह से नष्ट कर सकते हैं। इस मशीन में 1 लीटर क्षमता की नष्ट की गई 1000 बोतलें एकत्रित की जा सकती हैं जिन्हें फिर बाद में रिसाइकल के लिए भेजा जा सकता है। प्रति मशीन की कीमत लगभग 4,74,000 रुपए है।
इस मशीन में 1 लीटर क्षमता की नष्ट की गई 1000 बोतलें एकत्रित की जा सकती हैं जिन्हें फिर बाद में रिसाइकल के लिए भेजा जा सकता है। टच स्क्रीन पर सूचनाएं दर्ज करने के बाद एक डिस्काउंट कूपन सिलेक्ट करने पर डिस्काउंट कूपन मिलेगा जिसके माध्यम से शिल्पग्राम में मौजूद दुकान से कोई भी वस्तु लेने पर आसानी से 15% डिस्काउंट मिल जाएगा।