आगरालीक्स.. आगरा में सहालग शुरू हो रहे हैं, शादी बारात में 100 मीटर के दायरे में ही डांस कर सकेंगे, एमजी रोड, माल रोड और फतेहाबाद रोड पर बारात नहीं निकलेंगी।
आगरा में आठ नवंबर से शादी शुरू हो रही हैं, सबसे ज्यादा शादी आठ नवंबर को हैं। इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं, शादी में बारात के दौरान डांस से सडकों पर जाम लग जाता है, इसे देखते हुए नए आदेश के तहत बारात निकलते समय 100 मीटर के एरिया में ही बाराती डांस कर सकेंगे। रात 10 बजे तक ही डीजे बजेगा, इसके बाद डीजे नहीं बजा सकेंगे।
होगी कार्रवाई
डीएम एनजी रवि कुमार ने एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी को बारातों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। एमजी रोड, माल रोड और फतेहाबाद रोड पर बारात नहीं निकाली जा सकेंगी।