आगरालीक्स… आगरा में 10 रुपये में भरपेट खाना मिल रहा है, दाल, सब्जी और रोटी के साथ, शहर में नौ जगहों पर सक्षम डावर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा यह सेवा दी जा रही है।
“भूख मुक्त भारत” मुहिम के तहत सक्षम डावर मेमोरियल ट्रस्ट’ द्वारा सेवा भारती के सहयोग से शहर में प्रमुख चौराहों पर महज 10/- रुपये में
भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
एक साल से चल रही सेवा
ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी व फुटवियर निर्यातक पूरन डावर द्वारा 17 अक्टूबर 2018 से शहर में यह सेवा शुरू की गई थी, यह सेवा नौ चौराहों पर उपलब्ध है।
यहां मिल रहा भोजन
भगवान टॉकीज, रामबाग, पीपीडीसी, बोदला सब्जी मंडी, खेरिया मोड, एसएन मेडिकल कॉलेज, लेडी लॉयल महिला चिकित्सालय, नागरी प्रचारिणी, मधु नगर।