आगरालीक्स.. आगरा के डीआईओएस को जान से मारने की धमकी मिली है, वे कलक्ट्रेट पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा की मांग की है।
आगरा के डीआईओएस रविन्द्र कुमार सिंह का आरोप है कि शमसाबाद के कॉलेज के प्रबंधक ने जान से मारने की धमकी दी है, धमकी से वे दहशत में हैं। वे बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे, यहां एसएसपी बबलू कुमार से सुरक्षा की मांग की है।