आगरालीक्स.. आगरा में हैदराबाद में 25 साल की वेटेनरी महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या से आक्रोश है, हत्यारों को पफांसी की सजा देने की मांग की जा रही है, इसे लेकर पैदल मार्च और कैंडल मार्च निकाला गया।
शनिवार को लेडी लायल से सेंट जोंस कॉलेज तक पैदल मार्च निकाला गया। सीएमएस डॉ कल्याणी मिश्रा, सहित डॉक्टर और कर्मचारी मौजूद रहे। एबीवीपी ने शहीद स्मारक पर श्रद्रधांजलि सभा की।

प्रान्त मंत्री आशुतोष मिश्रा ने कहा कि अखिल भारतीय विघार्थी परिषद् समाज सदैव लड़कियों की में रक्षा करने हेतु खडी आयी है यदि आगे से इस प्रकार की कोई भी घटना सामने आती है तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
महानगर सहमंत्री सोनिया कर्दम ने कहा कि प्रियंका तेरे क़ातिल ज़िन्दा है हम शर्मिन्दा है सरकार को जल्द से जल्द कार्यवाही की जानी चाहिये। महानगर संगठन मंत्री नितिन माहेश्वरी,व्योम,आकाश,चन्द्रजीत,पार्थ,शुभम

कश्यप,मिथुन,अरुण,निशान्त,रमन,प्रशान्त,रज,विवेक,प्रथम,गोरव,निकेता,प्रियंका मौजूद रहे।
सपा छात्र सभा ने विवि के खंदारी परिसर से शहीद स्मारक से कैंडल मार्च निकाला। राजन ठाकुर मुनींद्र सिंह राघव शर्मा पवन यादव जयंत सिंह आदि मौजूद रहे।