आगरालीक्स.. आगरा में पुलिस ने क्रिकेट पर सटटा लगाते हुए फ्लैट से पिता पुत्र सहित तीन को अरेस्ट किया है, इनके पास से कैश, लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
आगरा में पुलिस ने हरीपर्वत स्थित
शिवालिक अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 101 पर छापा मारा। पुलिस ने
क्रिकेट मैच में सट्टा लगाते 03 सटोरियों को अरेस्ट कर लिया, उनका साथी भाग खडा हुआ। पुलिस ने बताया कि दीपक अग्रवाल पुत्र स्व0 पदम चंद्र,हर्षित अग्रवाल पुत्र दीपक अग्रवाल एवं कप्तान सिंह पुत्र मूली सिंह को मय ₹45,430/- नगद, 01 LED, 01 सेटअप बॉक्स, 01 अदद लैपटॉप 05 मोबाइल फोन आदि सामान सहित गिरफ्तार किया है।