आगरालीक्स.. आगरा में यातायात पुलिस ने सडक पर खडी नई कार सहित 27 कार को क्रेन से उठा लिया, छह स्कूटर और बाइक के भी चालान किए गए। शमन शुल्क जमा करने के बाद इन्हें छोडा गया।
आगरा में सडकों पर वाहन खडा करने से जाम लग रहा है। ऐसे में रविवार को यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। एमजी रोड और भगवान टॉकीज पर नो पार्किंग में खडे वाहनों के चालान काटे गए। यातायात पुलिस ने आगरा कॉलेज के सामने शोरूम के बाहर पफुटपाथ पर खडी नई कार को क्रेन से उठवा लिया, उसका चालान कर दिया। इसके साथ ही भगवान टॉकीज पर 27 कारों और छह स्कूटर व बाइक का चालान किया।
एक हजार रुपये का शमन शुल्क
रोड पर कार खडी करने पर यातायात पुलिस ने एक हजार रुपये का शमन शुल्क जमा कराया, इसके बाद ही वाहनों को छोडा गया।