Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ DR BR Aambedkar Univ. Agra exam from 2nd March, Centre not final
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

DR BR Aambedkar Univ. Agra exam from 2nd March, Centre not final

262

आगरालीक्स.. आगरा के अंबेडकर विवि की परीक्षा मजाक बन गई हैं, आज दो मार्च सुबह सात बजे से परीक्षा है, केंद्र नहीं बने हैं, छात्रों को प्रवेश पत्र नहीं मिले हैं। नकल की रोकथाम के लिए सचल दल नहीं बनाए गए हैं। पहले दिन 100 केंद्रों पर 27 हजार छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। रविवार रात तक कॉलेज संचालक और विवि के अधिकारी केंद्र बनाने में लगे रहे। कॉलेज संचालकों ने हंगामा भी किया और​ विवि प्रशासन पर पैसे लेकर केंद्र बनाने के आरोप लगाए हैं।

आगरा के अंबेडकर विवि की बीए बीएससी बीकॉम, एमए एमएससी एमकॉम की परीक्षा दो मार्च से शुरू हो रही है। इसमें आगरा के साथ ही मथुरा, अलीगढ हाथरस, फीरोजाबाद, कासगंज, एटा, मैनपुरी जिले के कॉलेज के छात्र छात्राएं शामिल होंगे। पहले दिन की परीक्षा 100 केंद्रों पर होगी और 27 हजार छात्र परीक्षा में शामिल होंगे लेकिन विवि प्रशासन परीक्षा केंद्र नहीं बना सका है।

कॉलेज संचालकों का हंगामा, रात तक परीक्षा केंद्र बनाने की कसरत
विवि ने आठ जिलों में 45 नोडल केंद्र और 365 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। विवि के अधिकारियों और औटा के पदाधिकारियों की समिति ने शनिवार रात को कुछ परीक्षा केंद्र बदल दिए, इसके बाद रविवार सुबह से ही विवि के खंदारी में कॉलेज संचालक पहुंच गए। पैसे लेकर केंद्र बनाने और उनके कॉलेज का केंद्र 40 किलोमीटर दूर रखने के आरोप लगाए। कॉलेज संचालकों ने जमकर हंगामा किया, पु​लिस बुलानी पडी, कार्यवाहक कुलसचिव डॉ राजीव कुमार ने कॉलेज संचालकों के आवेदन ले लिए। रात तक वि​वि के गेस्ट हाउस में परीक्षा केंद्र में संशोधन के लिए बैठक चलती रही, कॉलेज संचालक बाहर खडे रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

टॉप न्यूज़

Agra News: Public holiday in UP, including Agra, on October 26 for Valmiki Jayanti…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश. सोमवार को बंद...

टॉप न्यूज़

Agra News: Enthusiasm abounds at the first promo run for the Agra Taj Half Marathon…#agranews

आगरालीक्स…आगरा ताज हाफ मैराथन की पहली प्रोमो रन में उमड़ा उत्साह, 1500...

error: Content is protected !!