आगरालीक्स ..आगरा में एक युवक की जेब में रखे मोबाइल में आग लग गई, मोबाइल से धुआं निकलने लगा, युवक ने मोबाइल पानी में डाल दिया, युवक झुलस गया है।
सदर बाजार निवासी संकेत माहेश्वरी ने बताया कि 8 महीने पहलेमोबाइल फोन खरीदा था। उन्हें शनिवार को एक्टिवा चला रहे थे, अचानक उन्हें अपनी जेब गर्म होने का अहसास हुआ। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक उनकी जेब में आग लग गयी। इस हड़बड़ी वे एक्टिवा से गिर गए। संभल कर उन्होंने अपनी जेब से मोबाइल निकाल उस पर पानी डालकर आग बुझाई।
मोबाइल में आग लगने से जहां संकेत माहेश्वरी की जेब जल गई वहीं स्किन भी जल गई।