आगरालीक्स ..आगरा में सुबह कोहरा छाने के बाद तेज धूप निकल आई है, 13 मार्च तक मौसम के अलग अलग रंग दिखाई देंगे, जाने होली पर 10 मार्च को कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में मौसम लगातार बदल रहा है, रविवार सुबह कोहरा छाने से जनवरी का सा मौसम हो गया, ठंडक भी बढ गई। सुबह सर्द हवा चलने से लोगों की कंपकंपी छूटने लगी। सुबह 10 बजे तक बादल छाए रहे। मगर, 12 बजे के बाद तेज धूप निकल आई है, इससे लोगों को राहत मिली है।
नौ मार्च को तूफानी हवा
मौसम विभाग का अनुमान है कि नौ मार्च को तूफानी हवा चलेंगी। होली पर 10 मार्च को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। 11 से 13 मार्च तक बादल छाने के साथ बारिश की आशंका है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।
आईएमडी का पूर्वानुमान
08-Mar 11.0 24.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
09-Mar 12.0 25.0 Strong surface winds during day time
10-Mar 14.0 27.0 Partly cloudy sky with possibility of development of thunder lightning
11-Mar 15.0 25.0 Generally cloudy sky with Light rain
12-Mar 15.0 26.0 Generally cloudy sky with Light Rain or Drizzle
13-Mar 14.0 16.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm