आगरालीक्स.. महिला दिवस पर आगरा की क्रिकेटर पूनम यादव और दीप्ति शर्मा पर देश भर की निगाह है, मेलबर्न में चल रहे महिला टी 20 वल्र्ड कप फाइनल में आस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा। हालांकि पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया की महिला खिलाडी ताबडतोड बल्लेबाजी कर रही हैं।
रविवार को महिला दिवस पर मेलबर्न में महिला टी 20 वल्र्ड कप फाइनल में आस्ट्रेलिया की टीम ने ताबडतोड बल्लेबाजी से शुरूआत की, 10 ओवर में 90 रन बना लिए, आस्ट्रेलिया की टीम को पहला झटका राधा यादव ने दिया, उन्होंने 75 रन बनाकर खेल रहीं ऐलिसा हेली को पवेलियन भेज दिया।
दीप्ति शर्मा को मिले दो विकेट
आगरा की दीप्ति शर्मा ने 16 रन बनाकर खेल रहीं मेग लैनिंन को आउट कर दिया। इसके बाद दूसरी ही गेंद पर एश गाडर्नर को स्टंप कराकर पवेलियन भेज दिया। आस्टेलिया के तीन विकेट गिर चुके हैं। दीप्ति शर्मा अपना चौथा ओवर कर रहीं हैं। आगरा की पूनम यादव ने तीन ओवर में 21 रन दिए हैं कोई विकेट नहीं मिला है।
पूनम यादव को एक विकेट मिला
आगरा की पूनम यादव ने तीन ओवर में 21 रन दिए, चौथे ओवर में उन्होंने चार रन बनाकर खेल रहीं राचेल हेंस को बोल्ड कर दिया।