आगरालीक्स ..आगरा में तेज धूप निकलने से लोग होली के मूड में हैं लेकिन कुछ घंटे बाद ही मौसम का मिजाज बदल जाएगा, जाने होली पर और उसके बाद कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में सोमवार को तेज धूप निकली, तापमान 27 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 मार्च को होली पर मौसम बदल जाएगा, बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है और ठंडी हवा चलेंगी।
10 से 14 मार्च तक बादल छाने के साथ बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि नौ मार्च को तूफानी हवा चलेंगी। होली पर 10 मार्च को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। 11 से 13 मार्च तक बादल छाने के साथ बारिश की आशंका है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।
आईएमडी का पूर्वानुमान
10-Mar 12.0 25.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
11-Mar 15.0 26.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
12-Mar 16.0 25.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
13-Mar 16.0 26.0 Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers
14-Mar 16.0 26.0 Generally cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
15-Mar 16.0 27.0 Partly cloudy sky