आगरालीक्स ..आगरा का मौसम चेरापूंजी जैसा हो गया है, बारिश के बाद धूप निकल रही है, सुबह सुबह बारिश हुई, अब धूप निकल आई है, जाने कैसा रहेगा मौसम, कब तक छाए रहेंगे बादल।
आगरा में होली पर धूप निकली और हवा भी चलती रही, बीच बीच में बादल छाए। बुधवार की सुबह कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो गई है, इससे सर्द हवा चल रही है, 8 बजे के बाद धूप निकल आई है लेकिन सर्द हवा भी तेज हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि बादल छाए रहेंगे, इसी तरह का मौसम 14 मार्च तक रहेगा।
15 मार्च को बादल छाने के साथ हो सकती है बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 मार्च को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है, इससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंडी हवा चलेगी। 16 मार्च से बादल छट जाएंगे और तेज धूप निकलेगी।
आईएमडी का अनुमान
11-Mar 15.0 28.0 Partly cloudy sky
12-Mar 16.0 28.0 Partly cloudy sky
13-Mar 15.0 29.0 Partly cloudy sky
14-Mar 14.0 27.0 Partly cloudy sky
15-Mar 13.0 25.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm