आगरालीक्स .. आगरा में कोरोना वायरस की आशंका पर लिए गए 59 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आ गई है, छह और के सैंपल लिए गए हैं। सात में पुष्टि हो चुकी है। केजीएमयू लखनउ द्वारा दी गई रिपोर्ट में 59 में से किसी में भी कोरोना वायरस काविड 19 नहीं मिला है।
आगरा में इटली से 25 फरवरी को लौट कर आए जूता कारोबारी सगे भाई, एक महिला और दो बच्चों में तीन मार्च को कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद दिल्ली में इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल मे जूता कारोबारी के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। जूता कारोबारी की फैक्ट्री में अधिकारी में शनिवार को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी।
फैक्ट्री के अधिकारी की पत्नी में भी पुष्टि
संक्रामक रोग विभाग लखनउ की रिपोर्ट के अनुसार जूता कारोबारी की फैक्ट्री में अधिकारी में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद उनकी पत्नी में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद इन्हें जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से सफदरजंग हॉस्पिटल, दिल्ली रेफर कर दिया गया।
59 की रिपोर्ट निगेटिव
रविवार को 22 लोगों के सैंपल केजीएमयू लखनउ भेजे गए थे, इन सभी की रिपोर्ट आ गई है, डीएम प्रभु एन सिंह ने टवीट किया है कि सोमवार को 59 सैंपल लिए गए थे, इनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। होली पर मंगलवार को 6 सैंपल लिए गए।
7 में हो चुकी है पुष्टि
अभी तक आगरा के 7 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है और करीब 245 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसके लिए आगरा में आइसोलेशन वार्ड भी बनाए गए हैं।
यहां करें संपर्क
सीएमओ 9582222392
जिला अस्पताल एसआईसी 9837091177
एसएन प्राचार्य 9412202998
लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा होगा दर्ज
डीएम प्रभु एन सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जो भी मास्क को ब्लैक करे और अधिक रेट में बेचे उसका लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा दर्ज कराया जाए।
इस नंबर पर दे सकते हैं सूचना
औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा 9412733083
फाइल फोटो