आगरालीक्स.. आगरा में होली पर डयूटी करने के बाद पुलिस ने होली मनाई, एसएसपी ने गाने गाए, पुलिस कर्मियों ने कपडे फाडू डांस किया, पफायर टेंडर से रंगों की बौछार की गई। पुलिस कर्मियों ने होली पर जमकर मस्ती की।
आगरा में बुधवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर पुलिस की होली हुई। फायर टेंडर से रंग डाला गया। गुलाल उडाया, पहले सिपाहियों ने इंस्पेक्टर और क्षेत्राधिकारियों को रंग लगाया। इसके बाद सभी ने एसएसपी बबलू कुमार और एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद पर रंगों की बौछार की। करीब तीन घंटे तक पूरे मैदान में हर ओर से रंगों की बौछार होती रही। इसके बाद सभी अधिकारी एडीजी अजय आनंद के आवास पर होली मिलन को पहुंचे। वहां भी होली खेली। ढोल नगाड़े की थाप पर सभी थानों में पुलिसकर्मी खूब थिरके।
एसएसपी ने गाया रंग बरसे भीगे चुनर
होली का रंग चढने के बाद पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे के कपडे फाड दिए, शर्ट वदन पर नहीं रही, इसके बाद पुलिस कर्मी मस्ती में आ गए। एसएसपी बबलू कुमार नें रंग बरसे भीगे चुनर वाली … गाना गाया । पुलिस कर्मियों ने जमकर डांस किया।