Thursday , 23 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Update Corona Pandemic Agra : 80 American tourist thermal screening before visiting Tajmahal
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Update Corona Pandemic Agra : 80 American tourist thermal screening before visiting Tajmahal

102

आगरालीक्स..कोरोना को महामारी घोषित किए जाने के बाद आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर स्पेशल चार्टर प्लेन से 80 अमेरिकी पर्यटकों के पहुंचते ही टीम सक्रिय हो गई। एयरपोर्ट पर ही पर्यटकों की थर्मल गन से स्क्रीनिंग की गई, इनमें से किसी में भी बुखार नहीं मिला है, पूछताछ में भी किसी ने सर्दी जुकाम होने की जानकारी नहीं दी है। थर्मल स्क्रीनिंग होने के बाद पर्यटकों को ताजमहल का दीदार करने की अनुमति दे दी गई।
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर गुरुवार को नॉन शिडयूल चार्टन प्लेन काठमांडू नेपाल से पहुंचा। इसमें 80 अमेरिकी पर्यटक थे, खेरिया एयरपोर्ट पर डॉक्टरों की दो टीमों ने अमेरिकी टूरिस्टों की थर्मल स्क्रीनिंग की। थर्मल गन से चेक किया गया उन्हें बुखार तो नहीं है, टूरिस्ट से पूछा कि सर्दी जुकाम और बुखार तो नहीं हुआ है।


सेनेटाइजर से हाथ कराए साफ, आस्ट्रेलिया, कंबोडिया, नेपाल होते हुए पहुंचे आगरा
खेरिया एयरपोर्ट पर अमेरिकी पर्यटकों के सेनेटाइजर से हाथ साफ कराए, उनकी प्लास्टिक की बोतल भी नहीं ले जाने दी। टीम ने अमेरिकी पर्यटकों से पूछताछ की, उन्होंने बताया कि वे आस्ट्रेलिया, कंबोडिया, नेपाल होते हुए आगरा ताजमहल का दीदार करने के लिए आए हैं।
कोरोना को घोषित किया महामारी
विश्व स्वास्थ्य संगठन के डीजी ने मीडिया ब्रीफ में कहा कि पहले केस वुहान, चीन में आने के बाद दुनिया भर के 114 देशों में 1 18 लाख मरीज आ चुके हैं और 4,291 की मौत हो चुकी है, इसमें से 65 केस भारत के हैं।


आगरा में सात केस
आगरा में इटली से 25 फरवरी को लौट कर आए जूता कारोबारी सगे भाई, एक महिला और दो बच्चों में तीन मार्च को कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद दिल्ली में इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल मे जूता कारोबारी के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। जूता कारोबारी की फैक्ट्री में अधिकारी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी।अभी तक आगरा के 7 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है और करीब 245 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसके लिए आगरा में आइसोलेशन वार्ड भी बनाए गए हैं।
यहां करें संपर्क
सीएमओ 9582222392
जिला अस्पताल एसआईसी 9837091177
एसएन प्राचार्य 9412202998
लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा होगा दर्ज
डीएम प्रभु एन सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जो भी मास्क को ब्लैक करे और अधिक रेट में बेचे उसका लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा दर्ज कराया जाए।
इस नंबर पर दे सकते हैं सूचना
औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा 9412733083

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather: Rain to provide relief from the scorching heat and heatwave in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में झुलसा देने वाली गर्मी और लू से राहत देगी बारिश....

बिगलीक्स

UP Board 2026 Result: Vindesh topped Agra in High School, while Kajal did so in Intermediate….#agranews

आगरालीक्स…आगरा की काजल ने 94.80 प्रतिशत अंक लाकर इंटर में तो विंदेश...

बिगलीक्स

Agra Live News: UP Board 2026 Result Vindesh Kumar top in 10th & Kajal Kumari in 12th

आगरालीक्स…Agra News: यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित, आगरा के 10 वीं के...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Honesty: Auto-rickshaw Driver Returns ₹15,000 Mistakenly Credited to His Account in Agra

आगरालीक्स…आटो चालक के खाते में गलती से पहुंचा 15000 किराया, लौटाकर बोला...

error: Content is protected !!