आगरालीक्स ..आगरा की पॉश कॉलोनी खंदारी के मास्टर प्लान रोड पर युवक को बाइक सवारों ने गोली मारी, युवक हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव से जेल में मिलाई कर वापस लौट रहा था, युवक को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
आगरा के एत्माउददौला निवासी हिस्ट्री शीटर मोनू यादव जेल में है, गुरुवार को उससे मिलने के लिए उसका परिचित युवक मिलने के लिए आया था, मोनू यादव से मिलाई करने के बाद युवक लौट रहा था। बताया जा रहा है कि खंदारी के मास्टर प्लान रोड पर दोपहर 2 बजे बाइक सवार युवकों ने मोनू यादव के परिचित पर फायरिंग कर दी, वह गिर गया, बाइक सवार युवक भाग गए।
निजी अस्पताल में कराया भर्ती
युवक के गोली लगने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस जांच में जुटी हुई है। युवक के परिचित भी अस्पताल में पहुंच गए हैं।