आगरालीक्स.. आगरा की देश के 100 स्मार्ट सिटी में ओवर आल रैंक पहली आई है, इसमें सबसे ज्यादा प्वाइंट स्मार्ट सिटी के लिए मिले बजट के इस्तेमाल करने पर मिले हैं, इंदौर चौथे नंबर पर है।
मिनिस्ट्री आपफ हाउसिंग एंड अर्वन अफेयर द्वारा देश के 100 शहरों की रैकिंग जारी की गई है, ओवर आल रैंक में आगरा पहले नंबर पर है, दूसरे नंबर पर दूसरे नंबर पर अहमदाबाद तीसरे पर कानपुर रहा है और चौथे नंबर पर इंदौर है।
स्मार्ट सिटी की रैकिंग के लिए तीन बिंदुओं पर अंक दिए गए हैं, इसमें स्मार्ट सिटी के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्ट की प्रगति, स्मार्ट सिटी के लिए कितना बजट ट्रांसपफर हुआ और कितने बजट का इस्तेमाल किया गया है, इस तीन बिंदुओं पर नंबर दिए गए हैं और रैंक तैयार की गई है। इसमें आगरा ओवरआल रैंक में पहले नंबर पर है, इसमें सबसे ज्यादा अंक स्मार्ट सिटी के लिए मिले बजट के इस्तेमाल के लिए 14 अंक मिले हैं। इस तरह आगरा ने 73 .17 ओवर आल अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है।