Wednesday , 29 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Update corona virus: corona suspect woman admit in isolation ward in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Update corona virus: corona suspect woman admit in isolation ward in Agra

103

आगरालीक्स आगरा की युवती हनीमून के लिए इटली गई थी, वहां से होली पर आगरा आई, कोरोना संदिग्ध युवती को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है, युवती के पति बंगलुरू में हैं, उनमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
आगरा के रेलवे कॉलोनी निवासी युवती की बंगलुरु में अभी हाल में शादी हुई है, वह हनीमून के लिए इटली गई थी, वहां से फरवरी में लौटी हैं। होली पर नौ मार्च को आगरा मायके आ गईं थी, उनके पति में बंगलुरु में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, इसके बाद गुरुवार को युवती के सैंपल लिए गए, कोरोना वायरस की पुष्टि के लिए सैंपल एनआइवी पुणे भेजे गए हैं।
युवती और परिजनों को किया भर्ती
कोरोना संदिग्ध युवती और उनके परिजनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है, इनके सैंपल लिए गए हैं।

आगरा में सात केस
आगरा में इटली से 25 फरवरी को लौट कर आए जूता कारोबारी सगे भाई, एक महिला और दो बच्चों में तीन मार्च को कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद दिल्ली में इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल मे जूता कारोबारी के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। जूता कारोबारी की फैक्ट्री में अधिकारी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी।अभी तक आगरा के 7 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है और करीब 245 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसके लिए आगरा में आइसोलेशन वार्ड भी बनाए गए हैं।
यहां करें संपर्क
सीएमओ 9582222392
जिला अस्पताल एसआईसी 9837091177
एसएन प्राचार्य 9412202998
लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा होगा दर्ज
डीएम प्रभु एन सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जो भी मास्क को ब्लैक करे और अधिक रेट में बेचे उसका लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा दर्ज कराया जाए।
इस नंबर पर दे सकते हैं सूचना
औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा 9412733083
आगरा में 22 मार्च तक स्कूल किए गए बंद
आगरा में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी स्कूल 22 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोक​थाम के लिए बैठक के बाद प्रदेश के सभी स्कूलों को 22 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया है।

यूपी सरकार ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है, सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बैठक की। इसके बाद 22 मार्च तक प्रदेश के सभी स्कूल और कॉेलेजों को 22 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया गया है, 23 मार्च को समीक्षा की जाएगी, इसके बाद निर्णय लिया जाएगा कि स्कूल कब से खोले जाएंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Do not argue with those who throw polythene into drains; instead, applaud them.

आगरालीक्स…अजीब है पर यह भी एक अपील है, ‘नाले—नालियों में पॉलीथिन फेंकने...

टॉप न्यूज़

Sad News: Two sisters drowned in a pond in Agra; both died…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दो सगी बहनें तालाब में डूबी, दोनों की मौत. परिवार...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Nature lovers offered suggestions to increase greenery in Agra.

आगरालीक्स…’वृक्षो रक्षति रक्षितः।’ अर्थात जो वृक्षों की रक्षा करता है, वृक्ष उसकी...

बिगलीक्स

Agra News Live: Female students won more medals than male students in DBRAU, Agra 92nd Convocation

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में छात्राओं को...

error: Content is protected !!